इटावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, महानंदा एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इटावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, महानंदा एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता: रोहित कुमार

इटावा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिल्ली से बिहार शराब ले जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में एक संदिग्ध युवक पर पुलिस की नजर पड़ी। तलाशी लेने पर उसके बैग से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से करीब चार दर्जन शराब की बोतलें जब्त की हैं, जिनमें रेड लेबल (Red Label) और ब्लैक डॉग (Black Dog) ब्रांड शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह शराब को दिल्ली से बिहार ले जाकर अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। जीआरपी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal