राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या जी के सांसद निधी से मां पटना देवी धाम में में ओपन जिम की हुई शुरुआत

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या जी के सांसद निधी से मां पटना देवी धाम में में ओपन जिम की हुई शुरुआत,

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटना देवी धाम में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई। अमर पाल मौर्या जी (राज्यसभा सांसद) के सहयोग से गांव में ओपन जिम का कार्य विधिवत रूप से शुरू हुआ।

इस मौके पर समाजसेवी अजीत मौर्या प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी राजू द्विवेदी बद्री सिंह प्रधान दिनेश यादव रूद्रभान सिंह छोटे लाल यादव उदयभान यादव गोबिंद बीरेंद्र यादव उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना कर जिम कार्य का शुभारंभ किया और क्षेत्र के युवाओं को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया।स्थानीय स्वयंसेवक लंबे समय से नियमित शाखा लगाकर सामाजिक और शारीरिक विकास के कार्यों में जुटे हैं। अब ओपन जिम की शुरुआत से युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और वे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे।ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद अमर पाल मौर्य जी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इससे गांव में फिटनेस के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें इटावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, महानंदा एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया