निवेश के नाम पर ठगी, गरीब का 4 लाख रुपए हड़पने का आरोप
स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत
लखनऊ में एक गरीब व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें जमीन बेचकर निवेश करने वाले पीड़ित का पूरा पैसा हड़प लेने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रेहान ने अपनी जमीन बेचकर रकम निवेश की थी। आरोप है कि तथाकथित नेता मेराज अंसारी ने उसे हर महीने ₹10,500 देने का लालच देकर निवेश कराया, लेकिन बाद में पूरा पैसा हड़प लिया। पीड़ित का कहना है कि मेराज अंसारी ने “रिज़वाना इंटरप्राइजेज” के नाम पर लगभग ₹4 लाख की ठगी की। मामले की शिकायत पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई थी।
बताया जा रहा है कि अम्बरगंज चौकी पर दोनों पक्षों के बीच ₹1,75,000 वापस करने का समझौता हुआ था, लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, मेराज अंसारी पर पहले भी कई लोगों के लाखों रुपए हड़पने के आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में डीसीपी पश्चिम को भी शिकायत दी गई है और जांच जारी बताई जा रही है।
आज फिर पीड़ित रेहान ने थाना सआदतगंज में शिकायत दर्ज कराई, जहां से उसे अम्बरगंज चौकी भेज दिया गया।
पीड़ित अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।
अब देखना यह होगा कि सआदतगंज पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
पीड़ित रेहान (मो.) 9044933809












