एटा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने जीते 10 मेडल, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास
संवाददाता: अमन अहमद, जनपद एटा उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में एटा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया। यह प्रतियोगिता 28 व 29 जून को मुरादाबाद में आयोजित हुई, जहां उन्होंने आगरा जोन का प्रतिनिधित्व किया।
राजकुमार सिंह ने बैडमिंटन में 4 स्वर्ण, 3 रजत, और टेबल टेनिस में 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश स्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के लिए डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।
एक ही प्रतियोगिता में 10 मेडल जीतने वाले राजकुमार सिंह ने न केवल एटा पुलिस बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह उपलब्धि पुलिस विभाग में खेल प्रतिभा और फिटनेस के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें रामजी लाल सुमन का जातिवाद पर तीखा प्रहार, बोले – “गुण-दोष का मामला है, जाति का नहीं”












