कोयला फाटक से कंठल चौराहा तक रोड चोरी कारण कार्य का निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण।
संवाददाता संतोष यादव।
13/04/2026. उज्जैन। नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा प्रचलित चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत सोमवार को कोयला फाटक चौराहे से कंठल चौराहे तक के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि, जो जर्जर भवन है जिनकी गिरने जैसी हालत मे है। उन्हें हटाने के साथ ही, मार्ग के एक साईड नाली की खुदाई कर कांता चौराहे तक पूर्ण करें। एवं मार्ग की दूसरी तरफ निर्माण की गई नाली से पानी की निकासी सुनिश्चित करें। अधिकारियों के साथ-साथ उन्होंने ठेकेदारों को भी जल्द से जल्द कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने को कहा।












