जूते पहनकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि! मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की तस्वीर वायरल, लापरवाही पर उठे सवाल

जूते पहनकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि! मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की तस्वीर वायरल, लापरवाही पर उठे सवाल

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

एटा। मेडिकल कॉलेज से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने प्रशासनिक जिम्मेदारी और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी परिसर में प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह द्वारा जूते पहनकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रही इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि प्राचार्य जूते पहने हुए ही बाबा साहेब की प्रतिमा के पास जाकर फूल चढ़ा रहे हैं। इसे लेकर आमजन में नाराजगी देखी जा रही है और लोग इसे महापुरुष के सम्मान के विरुद्ध बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति देश के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक का सम्मान करना नहीं जानता, वह मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण संस्था की व्यवस्था कैसे संभाल पाएगा। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले को लेकर अब प्राचार्य की कार्यशैली और जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल व्यक्तिगत स्तर पर गलत संदेश देती है, बल्कि पूरे संस्थान की छवि को भी प्रभावित करती है। बताया जा रहा है कि यह वायरल फोटो मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी परिसर का है, जिसकी सत्यता की जांच की मांग भी उठने लगी है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया