फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम व “बड़ा खाना” आयोजित

फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम व “बड़ा खाना” आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर फर्रुखाबाद क्षेत्र

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़: पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर एवं इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पासिंग आउट परेड से पूर्व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं “बड़ा खाना” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट आरक्षियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आरक्षियों के प्रशिक्षण काल की उपलब्धियों को भी सराहा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। “बड़ा खाना” कार्यक्रम में सभी रिक्रूट आरक्षियों, प्रशिक्षकों एवं पुलिस कर्मियों ने एक साथ भोजन किया, जिससे आपसी सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा मिला। इस दौरान जनपद के समस्त उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां पासिंग आउट परेड को लेकर सभी में खासा उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal