मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और ट्रेड ऐंड टैक्सेस (GST) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।विभाग के तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों-कर्मचारियों
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए ट्रेड ऐंड टैक्सेस (GST) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 8 अप्रैल 2026 को आईटीओ स्थित स्टेट GST कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देश पर विभाग के तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।












