ग़ाज़ियाबाद-एनसीआर के कौशांबी क्षेत्र के ही रहने वाले दुकानदार ने सुधीर कुमार ने कौशांबी थाने के हिस्ट्रीशीटर पर दुकान कब्जाने और धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ग़ाज़ियाबाद-एनसीआर के कौशांबी क्षेत्र के ही रहने वाले दुकानदार ने सुधीर कुमार ने कौशांबी थाने के हिस्ट्रीशीटर पर दुकान कब्जाने और धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

ग़ाज़ियाबाद-एनसीआर के कौशांबी क्षेत्र के ही रहने वाले दुकानदार ने सुधीर कुमार ने कौशांबी थाने के हिस्ट्रीशीटर सुभाष यादव पर दुकान कब्जाने और मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।मामला 21 अप्रैल का है और पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 23 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि आदित्य प्लाजा की दूसरी मंजिल पर उन्होंने दुकान खरीदी थी।जबकि उनकी ऊपरी मंजिल पर हिस्ट्रीशीटर पर का कब्जा है।आरोप है कि वह उनकी दुकान पर भी कब्जा करना चाहता था।21 अप्रैल को जब वह दुकान में पूजा कर रहे थे तो उसी दौरान सुभाष यादव चार-पांच साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। किसी तरह वह बचकर घर पहुंचे तो देर शाम उनके पास हिस्ट्रीशीटर ने कॉल करके धमकी दी कि दुकान भूल जाना या जान।विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और साक्ष्य के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal