सोशल मीडिया व अन्य समाचार चैनलों में प्रसारित “पति द्वारा पत्नी की हत्या”संबंधी खबर के संबंध में।थाना ठाकुरगंज, कमिश्नरेट महोदय श्री मान कमलेश दीक्षित जी लखनऊ

सोशल मीडिया व अन्य समाचार चैनलों में प्रसारित “पति द्वारा पत्नी की हत्या”संबंधी खबर के संबंध में।थाना ठाकुरगंज, कमिश्नरेट महोदय श्री मान कमलेश दीक्षित जी लखनऊ

खास रिपोर्ट पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

विवरण अवगत कराना है कि आज दिनांक 25.04.2026 को *थाना ठाकुरगंज* पर श्री नरेश पुत्र काशीराम निवासी ग्राम हयातगंज, थाना अतरौली, जनपद हरदोई (हाल पता– मिश्री बगिया, लाल कालोनी, बालागंज) द्वारा। *अपनी बहन श्रीमती नीलम (उम्र लगभग 42 वर्ष)* की मृत्यु के संबंध में

लिखित फौती सूचना दी गई। सूचना के अनुसार, मृतका की पूर्व में शादी संजय निवासी ग्राम गौर, थाना अतरौली, जनपद हरदोई से हुई थी, जिनसे उसके 04 बच्चे हैं। बताया गया कि वर्तमान में वह अपने पति से अलग रहकर संजय उर्फ कालासोना निवासी- ग्राम कौडिया, थाना हरदोई के साथ लालाबाग रिंग रोड स्थित एक खाली पड़े प्लॉट के किनारे रह रही थी तथा शराब सेवन की आदी थी। दिनांक 25.04.2026 को समय लगभग 03:30 बजे उनकी अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई, जिसके संबंध में पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया गया।सूचना पर थाना प्रभारी ठाकुरगंज मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे  शव के प्राथमिक परीक्षण में प्रथमदृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए मृत्यु के पश्चात शव के रंग में परिवर्तन (पीला पड़ना) देखा गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई जा रही है। शव को कब्जे में लेकरपंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। प्रथमदृष्टया हत्या के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं।प्रकरण में लगाए गए आरोपों के संबंध में हर पहलू से गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें