लखनऊ में प्रेमी पर महिला की हत्या का आरोप: 8 साल की बेटी के सामने गला दबाया, दवा लाने के बहाने फरार

लखनऊ में प्रेमी पर महिला की हत्या का आरोप: 8 साल की बेटी के सामने गला दबाया, दवा लाने के बहाने फरार

स्टेट ब्यूरो चीफ विष्णु रावत

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की 8 साल की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबाकर की और फिर दवाई लाने के बहाने मौके से फरार हो गया। घटना शुक्रवार रात लाला बाग, रिंग रोड के पास स्थित एक खाली प्लॉट की है, जहां झोपड़ी बनाकर रह रही 42 वर्षीय नीलम सक्सेना का शव शनिवार सुबह मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई नरेश के अनुसार, नीलम की शादी करीब 15 साल पहले हरदोई जिले के गौर अतरौली निवासी संजय सक्सेना से हुई थी। दोनों की चार बेटियां हैं—शिवानी, प्रांशी, मधु और निधि। करीब चार महीने पहले नीलम अपने पति से अलग हो गई थी और सबसे छोटी बेटी निधि के साथ अतरौली, हरदोई निवासी संजय गौतम के साथ रहने लगी थी। दोनों ठाकुरगंज के लाला बाग इलाके में नोबेल हॉस्पिटल के पास एक खाली प्लॉट में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। मृतका की बेटी निधि ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद उसकी मां सो गई थी। देर रात संजय गौतम ने उनकी मां का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद उसने कहा कि वह दवा लेने जा रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा। बच्ची इंतजार करते-करते सो गई। शनिवार सुबह जब उसकी आंख खुली, तो उसकी मां की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यह भी सामने आया है कि मृतका को शराब पीने की आदत थी। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया