एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम–एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम–एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने संयुक्त रूप से थाना सकीट क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों की ड्यूटी चेक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर बनाए रखी जाए। इसके अलावा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें