सिंहस्थ 2028: वैष्णव अखाड़े की पेशवाई के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग, रामघाट पर क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी तेज

सिंहस्थ 2028: वैष्णव अखाड़े की पेशवाई के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग, रामघाट पर क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी तेज

संवाददाता संतोष यादव

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी बीच अखाड़ों के महंतों के बीच पेशवाई मार्ग को लेकर असमंजस की स्थिति भी सामने आ रही है। रामा दल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रामेश्वर दास महाराज के साथ कलेक्टर एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने वैष्णव अखाड़े की पेशवाई मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिंहस्थ पर्व में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में रामघाट क्षेत्र में एक वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेशवाई के दौरान यातायात और भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया जा सके।प्रशासन का मानना है कि वैकल्पिक मार्ग बनने से न केवल श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी, बल्कि आपात स्थिति में भी बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal