सिहस्थ 2028के लिए वालंटियर की भर्ती प्रक्रिया शुरू
संवाददाता संतोष यादव
उज्जैन। 2028 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले (सिहस्थ) महाकुंभ की तैयारीयां अब युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे जिले के हर शासकीय, प्रशासनिक, विभाग अपनी तैयारियां तेज कर रहे है। सिहस्थ में 45 दिन की सेवा देने वाले सशुल्क वालंटियर की भर्ती उज्जैन के निकटवर्ती जिलों के युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रारंभ की गई। जिसमें 15 दिवसीय प्रशिक्षण जो राजगढ़ जिले में रहेगा। जिसमें पुलिस प्रशिक्षण, यातायात सेवा, स्वास्थ्य संबंधी जैसे पांच कैटेगिर रहेगी एवं 45 दिवसीय कार्य की योजना शामिल है। इस 60 दिवसीय में जो भी कलेक्टर रेट तय किया गया है। जो भी परितोष होगा। वह वालंटियर को दिया जाएगा। उज्जैन के आसपास 26 जिलों से वॉलिंटियरों का चयन होना है। इसके लिए युवा की उम्र 20 से 45 वर्ष हो। किसी भी आपराधिक गति विधि में ना हो न ही किसी प्रकार से राजनीतिक दल से संबंध रखता हो। वे अपने जिला स्थानीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।












