Pratapgarh: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पेड़ से लटकाया

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पेड़ से लटकाया — प्रतापगढ़ में हड़कंप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप व गला दबाकर हत्या की पुष्टि, मानिकपुर थाना क्षेत्र का मामला

प्रतापगढ़ | जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

बाग में बुलाकर वारदात

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंटरमीडिएट की छात्रा को देर रात घर से बाहर बुलाया गया। इसके बाद उसे नजदीकी बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

फॉरेंसिक जांच जारी

घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

परिजनों में कोहराम, लोगों में आक्रोश

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें जनपद एटा श्री सीमेंट फैक्ट्री से गार्डर चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें