गो आश्रय स्थलों के जनपदीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

गो आश्रय स्थलों के जनपदीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

आज दिनाँक 28.04.26 को जनपद गाजियाबाद की गोआश्रय की जनपदीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अपर अधिकारी प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवम् कल्याण अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में भूसा संग्रह, गोचरभूमि, एलएमसी भूमि, शत्रु सम्पत्ति को कब्जामुक्त कराकर चारा उत्पादन करने, गर्मी लू से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवम् अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनसे संबंधित गो आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों के लिए 6 माह का भूसा सस्ते दर पर क्रय करें । दान एवम् क्रय के लक्ष्य का 50% भूसा 30 अप्रैल के भीतर संग्रहित करना सुनिश्चित करें।  मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त गो आश्रय स्थलों पर गर्मी एवं लू से बचाव के लिए पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं यथासंभव कूलर और मिस्ट फैन की व्यवस्था तीन दिन के भीतर सुनिश्चित कर फोटोग्राफ उपलब्ध कराएं । इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया सभी गो आश्रय स्थलों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे सही स्थिति में होने चाहिए, जिससे गो आश्रय स्थल की वास्तविक स्थिति का आकलन जनपदीय कंट्रोल रूम से किया जा सके। जनपद में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए जिन गो आश्रय स्थलों पर स्थान उपलब्ध है, वहां पर अतिरिक्त शेड बनवाएं। शासन की प्राथमिकता में सम्मिलित गो आश्रय से सम्बद्ध गोचर, एलएमसी भूमि पर हरा चारा उत्पादन के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। अतः 2 से 3 दिन के अभी तक उन स्थलों पर हरा चारा बुवाई कर गोवंश को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जनपद के वृहद गो आश्रय स्थलों का संचालन एनजीओ/ समितियों द्वारा संचालित करने के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित इच्छुक समितियों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के प्रतिनिधियों से उनकी विस्तृत कार्य योजना के सम्बन्ध में सूचना एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना का निर्देश दिया। समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसीलवार गोचर, एलएमसी, शत्रु सम्पत्ति की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया ताकि उसको अवैध कब्जे से मुक्त करा कर गो आश्रय निर्माण, हरा चारा उत्पादन या अन्य सकारात्मक ढंग से किया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया