गाजियाबाद मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत

गाजियाबाद मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

दिनांक: 28/04/2026मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में सी व डी रैंक लाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: श्री अभिनव गोपाल,शासन से प्राप्त लक्ष्यों को करें समयान्गर्त शत—प्रतिशत पूर्ण, कार्यों में लाएं उत्कृष्टता: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में मा. मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत हुई। मा. मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका की बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा लक्स के अनुसार कार्य पूर्ण न करने वाले विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की गई।  कहा कि सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्ष/कार्यालयध्यक्ष/दायित्वधारी पदासीन व्यक्ति द्वारा अपने दायित्वों के प्रति शिथिलता, कोताही, लापरवाही बरतना या समयान्तगर्त कार्य पूर्ण ना किया जाना या कार्यों में गुणवत्ता का अभाव पाया जाता है या शिकायतों को समयान्तगर्त गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जाता है या सीएम डैशबोर्ड पुस्तिका में उनकी इन लापरवाहियों के चलते सी या डी रैंक आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।  अत: सभी अधिकारी अपने दायित्वों को पूर्ण ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करें। शासन द्वारा मिले लक्ष्यों को शत—प्रतिशत समयानुसार पूर्ण करें और अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करते हुए पात्रों को लाभान्वित करें, जिससे आपके कार्यों में उत्कृष्टता आयेगी बैठक में जिला विकास अधिकारी, डीएसटीओ, कार्यवाहक सीएमओ सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें