थाना लोनी पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद।

थाना लोनी पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लोनी पुलिस द्वारा दिनांक 27.04.2026 को वादी (सबस्टेशन परिचालक विद्युत विभाग चिरौडी) द्वारा थाना लोनी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त कपिल पुत्र फिरे उम्र 35 वर्ष व बंटी पुत्र राजपाल निवासीगण खडखडी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष द्वारा वादी के साथ चिरौडी बिजली घर पर मारपीट करने, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देना व लॉक बुक फाड़ने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धारा-121(1)/352/351(3)/324 (4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। तत्पश्चात आज दिनांक 28.04.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त कपिल पुत्र फिरे निवासी खडखडी थाना लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। उक्त बरामदगी के आधार पर धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैंने बिजली की सप्लाई ना होने के कारण वादी (सबस्टेशन परिचालक विद्युत विभाग चिरौडी) के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी। मुझसे जो ये पिस्टल आपको मिली है, ये मैंने अपने दोस्त मोहित मोगल निवासी निठौरा लोनी गाजियाबाद से कुछ समय पहले ली थी, मोहित की मृत्यु हो गयी है वह अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था जिस पर पूर्व से ही काफी मुकदमे थे। मैंने ये पिस्टल लोगों में भय व्याप्त करने व शौक के लिए अपने पास रखी हुई थी।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता-

कपिल पुत्र फिरे निवासी खडखडी थाना लोनी गाजियाबाद, उम्र करीब 35 वर्ष। वांछित अभियुक्त -बंटी पुत्र राजपाल निवासी खडखडी थाना लोनी गाजियाबाद।बरामदगी का विवरण-एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद ।आपराधिक इतिहास/ पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरूद्ध थाना लोनी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है तथा पूर्व में भी 02 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया