माँ बेल्हा देवी धाम जंक्शन, प्रतापगढ़ में अमृत भारत ट्रेन के शुभारंभ ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित होकर एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अत्यंत हर्ष एवं गर्व की अनुभूति हुई।
इसी कार्यक्रम के तहत माँ बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ।
यह महत्वपूर्ण पहल प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति देने, बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने तथा सुगम एवं आधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ | गंगा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर भव्य उद्घाटन समारोह, विकास को मिलेगी नई रफ्तार












