उज्जैन कलेक्टर एसपी ने मंदिर में गुजारी रात। चौपाल लगाकर किया समाधान।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

मध्य प्रदेश में सुशासन को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सोमवार शाम 7:00 बजे बड़नगर तहसील के ग्राम गजनी खेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि कालीन चौपाल लगाकर करीब 2 घंटे तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी बात खुलकर सामने रखी। अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया। जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। विशेष बात यह रही की कलेक्टर और एसपी ने गांव मैं ही ग्रामीणों के साथ भोजन किया और गांव के ही एक मंदिर में रात गुजारी। मंगलवार सुबह गांव की टपरी पर पहुंचे। और चाय के दौरान ग्रामीणों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया।












