पीएम के दौरे से पहले फतेहगढ़ में हाई अलर्ट: एसपी आरती सिंह सड़कों पर उतरीं,सुरक्षा-व्यवस्था कसी– हरदोई में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट से लेकर ड्यूटी पॉइंट तक किया निरीक्षण

पीएम के दौरे से पहले फतेहगढ़ में हाई अलर्ट: एसपी आरती सिंह सड़कों पर उतरीं,सुरक्षा-व्यवस्था कसी– हरदोई में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट से लेकर ड्यूटी पॉइंट तक किया निरीक्षण

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान चेक, तैनात पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश  गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर कई जिलों की फोर्स तैनात,आसपास के जनपद हाई अलर्ट पर

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

फतेहगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज हरदोई जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने खुद मैदान में उतरकर निर्धारित रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात डायवर्जन व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा करते हुए ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हरदोई जनपद में कई जिलों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। साथ ही आसपास के जनपदों को भी हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक न हो। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया। एसपी आरती सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें