बेमेतरा में शराब माफिया पर बड़ी चोट — 45 लीटर अवैध देशी शराब जप्त, युवक गिरफ्तार!

बेमेतरा में शराब माफिया पर बड़ी चोट — 45 लीटर अवैध देशी शराब जप्त, युवक गिरफ्तार!

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा जिले में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पौंसरी–बलसमुंद रोड पर दबिश देकर टीम ने 45 लीटर देशी मसाला शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान, थाना चंदनू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 250 पाव अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹25,000 आंकी गई है। साथ ही बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध दोपहिया वाहन भी जप्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹55,000 बताई जा रही है। कुल जप्ती का आंकड़ा ₹80,000 के आसपास पहुंच गया है। इस पूरी कार्रवाई को कलेक्टर पृतिष्ठा ममगाई के सख्त निर्देश और आबकारी विभाग की विशेष निगरानी में अंजाम दिया गया। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली और मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर सीधे जेल भेज दिया है। बिना नंबर प्लेट वाहन से हो रहा था अवैध परिवहन संगठित नेटवर्क की आशंका, जांच तेज आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप अवैध शराब की सूचना तुरंत दे 7803036415 (आबकारी विभाग, बेमेतरा)

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal