अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता रोहित कुमार
इटावा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री काफी समय से गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी, जहां देसी तमंचे और अन्य हथियार बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को कई तैयार व अधबने तमंचे, कारतूस, हथियार बनाने के औजार और अन्य सामान मिला है। पुलिस का कहना है कि इन हथियारों की सप्लाई आसपास के जिलों में की जा रही थी, जिससे अपराध की घटनाओं में इजाफा हो सकता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। संवाददाता रोहित कुमा की रिपोर्ट












