थ्रेसर में फंसी युवती के बाल जड़ समेत उखड़े, हालत नाजुक एटा में दर्दनाक हादसा।

थ्रेसर में फंसी युवती के बाल जड़ समेत उखड़े, हालत नाजुक एटा में दर्दनाक हादसा।

संवादाता अमन अहमद। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गेहूं की सफाई के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। थ्रेसर मशीन में फंसने से 18 वर्षीय युवती के सिर के बाल जड़ समेत उखड़ गए और गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना जैथरा थाना क्षेत्र के नगला बेनी गांव की है।

मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे युवती कांति अपने पिता और भाइयों के साथ खेत में गेहूं साफ कर रही थी। इसी दौरान उसके बाल थ्रेसर मशीन की कपलिंग में फंस गए। जब तक परिजन मदद के लिए पहुंचे, तब तक वह मशीन में कई बार पलट चुकी थी और उसके सिर के सभी बाल जड़ समेत उखड़ चुके थे।

परिजनों ने तुरंत मशीन बंद कर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए पहले एटा मेडिकल कॉलेज और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल युवती का ICU में इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। यदि खून में संक्रमण फैलता है तो जान बचाना मुश्किल हो सकता है। चिकित्सकों ने यह भी बताया कि यदि युवती की जान बच भी जाती है, तो प्लास्टिक सर्जरी करना बेहद जटिल और लगभग असंभव होगा।

कांति एक गरीब किसान परिवार से है और अपने तीन भाइयों की इकलौती बहन है। आर्थिक तंगी के कारण वह कभी स्कूल नहीं जा सकी और परिवार के साथ खेतों में काम करती थी।

ये भी पढ़ें अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें