प्रतापगढ़: कुंडा टाऊन मे हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद तालाब की बिना पैमाइश खुदाई का आरोप

प्रतापगढ़: कुंडा टाऊन मे हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद तालाब की बिना पैमाइश खुदाई का आरोप,

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा तहसील क्षेत्र में तालाब की जमीन को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। मामले में पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बिना पैमाइश कराए ही तालाब की खुदाई कराई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबरियागंज नगर पंचायत निवासी ममता सिंह पत्नी ओम प्रकाश सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम कुंडा की गाटा संख्या 827/2.6920 तालाब खाते में दर्ज है। इस भूमि को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, जिसके बाद 13/9/2024 को माननीय हाईकोर्ट लखनऊ पीठ द्वारा आदेश जारी किया गया था कि संबंधित स्थल की पैमाइश कराकर स्थिति स्पष्ट की जाए।

पीड़िता का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी लगभग दो वर्षों तक पैमाइश नहीं कराई गई और अब बिना पैमाइश कराए ही जेसीबी मशीन से तालाब की खुदाई की जा रही है। उन्होंने इसे अवैध कार्रवाई बताते हुए कहा कि इससे विवाद और बढ़ सकता है।

ममता सिंह ने मांग की है कि पहले पूरे तालाब की विधिवत पैमाइश कराई जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की खुदाई या कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अवैध रूप से कराई जा रही खुदाई को तत्काल रोकने की अपील की है।

इस संबंध में स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें “बेमेतरा की बेटी ने रचा इतिहास: 12वीं में प्रदेश में द्वितीय स्थान, पार्षद नीतू कोठारी ने किया भव्य सम्मान”

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया