वाराणसी जोन,द्वारा नवनिर्मित कॉप्स कैफे का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

अपर पुलिस महा निदेशक वाराणसी जोन,द्वारा नवनिर्मित कॉप्स कैफे का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी। गाजीपुर। पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित ‘कॉप्स कैफे’ (COPS Cafe) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । यहकैफेपुलिसकर्मियों को खाने, नाश्ते आदि की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। एडीजी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम करते हैं, और उनकी कार्यक्षमता व मनोबल बनाए रखने के लिए बेहतर सुविधाएं आवश्यक हैं।पुलिस अधीक्षक डा०ईरजराजा द्वारा बताया गया कि नए कैफे में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें स्वच्छता, उचित बैठने की व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित किया गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा भोजन की गुणवत्ता और संचालन का जायजा लिया एवं इसके नियमित संचालन के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी जमानियां सहित अन्य पुलिसकर्मी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

यह पहल पुलिस कर्मियों के लिए काम के तनाव को कम करने और उन्हें एक ही स्थान पर अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें महिला सशक्ति सशक्ति अभियान के‌ तहत संवेदन शील क्षेत्र मे किया भ्रमण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया