गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्टर: अमिय शंकर श्रीवास्तव, जमानियां
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 अप्रैल 2026 को एएनटीएफ गाजीपुर और थाना जमानियां की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 520 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 40 हजार रुपये), दो एंड्रॉयड मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, प्र0नि0 एएनटीएफ सुरेंद्रनाथ सिंह व उ0नि0 राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर देवरिया चौकी क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में थे। इसी दौरान ग्राम खिजिरपुर/मथारे चट्टी के पास सरफुद्दीन के मकान से पहले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- अविनाश कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी कुदरा, कैमूर (भभुआ), बिहार
- राजू कुमार रावत पुत्र स्व. गंगा रावत, निवासी रामगढ़, कैमूर (भभुआ), बिहार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार के मोहनिया क्षेत्र से हेरोइन लाकर गाजीपुर व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना जमानियां में मु0अ0सं0 115/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
- 520 ग्राम अवैध हेरोइन
- 02 एंड्रॉयड मोबाइल
- 02 मोटरसाइकिल
पुलिस टीम की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा हैं।
ये भी पढ़ें वाराणसी जोन,द्वारा नवनिर्मित कॉप्स कैफे का फीता काटकर किया गया उद्घाटन












