श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन दान सुविधा। आरती में भक्त अपने हाथ से चढ़ा सकेंगे प्रसाद।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन दान सुविधा। आरती में भक्त अपने हाथ से चढ़ा सकेंगे प्रसाद। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

श्री महाकाल मंदिर में श्रद्धालु के लिए अब नई सुविधा शुरू होने जा रही है। मंदिर के अन्य क्षेत्र में, दान अब ऑनलाइन किया जा सकता है। दान देने वाले भक्तों को अब भोग आरती में बाबा महाकालेश्वर को भोग लगाने का अवसर मिलेगा। यह व्यवस्था संभवत अगले सोमवार, यानी 4मई2026 से इसकी शुरुआत हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर समिति के सहायक प्रशासक श्री सिम्मी यादव ने बताया की अन्य क्षेत्र पूरी तरह दान से संचालित होता है। यहां रोजाना दो शिफ्टों में करीब 9 से 10 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। और भी अधिक से अधिक भक्तों को जोड़ने के लिए, दान भीम ऑनलाइन शुरू की जा रही है। जिसमें दोनों समय के भोजन प्रसादी के लिए 1लाख10हजार रुपए, एवं एक समय के लिए 51हजार रुपये और श्रद्धालु अगर केवल मीठे का भोग लगाना चाहते हैं। तो उसके लिए ₹21हजार रूपए समिति द्वारा निर्धारित किया है। श्रद्धालु गण, दानदाता श्री महाकालेश्वर मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.Shri Mahakaleshwar.mp.gov.in) के जरिए घर बैठे दान कर सकते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें