मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
मानिकपुर/प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर पुलिस ने स्वाट (SWAT) और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या व दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित ₹50,000 के इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त शुभम सोनकर दोनों पैरों में घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।












