एटा संदिग्ध हालात में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं पुलिस जांच में जुटी

एटा संदिग्ध हालात में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगरिया-एटा मार्ग के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक 21 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और आसपास के थानों व सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें