पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट गाजियाबाद महोदय द्वारा कमिश्नरेट गाजियाबाद के शहर एवं देहात क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बैंक्वेट हॉल/होटल प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी

पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट गाजियाबाद महोदय द्वारा कमिश्नरेट गाजियाबाद के शहर एवं देहात क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बैंक्वेट हॉल/होटल प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट गाजियाबाद महोदय द्वारा कमिश्नरेट गाजियाबाद के शहर एवं देहात क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने के उद्देश्य से दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 01 मई 2026 को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था यातायात) की अध्यक्षता मे परमजीत हॉल, पुलिस लाइन्स गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।उक्त गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), समस्त यातायात जोन के यातायात निरीक्षकगण तथा लगभग 90 बैंक्वेट हॉल एवं होटल प्रबन्धक /संचालक उपस्थित रहे। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विवाह समारोहों एवं अन्य बड़े आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाली यातायात समस्याओं के समाधान हेतु समन्वित प्रयास सुनिश्चित करना था।गोष्ठी के दौरान बैंक्वेट हॉल होटल प्रबन्धकों से यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया तथा निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये-पूर्व सूचना अनिवार्य  ऐसे सभी आयोजन (विशेषकर विवाह समारोह एवं बड़े कार्यक्रम) जिनसे यातायात प्रभावित होने की संभावना हो, उनके संबंध में बैंक्वेट हॉल/होटल प्रबन्धक आयोजन से कम से कम 02 दिवस पूर्व निर्धारित प्रारूप में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। यह सूचना अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), गाजियाबाद की ई-मेल आईडीadcptraffic.gz@up.gov.in तथा यातायात नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नम्बर+919643322904 पर भेजी जायेगी। प्राइवेट मार्शल की नियुक्ति आयोजनों के दौरान यातायात को सुव्यवस्थित रखने हेतु बैंक्वेट हॉल/होटल प्रबन्धक अपने स्तर से प्रशिक्षित प्राइवेट मार्शल सहायक कर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित करेंगे, जो पार्किंग एवं वाहन आवागमन को नियंत्रित करने में सहयोग करेंगे। सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता एवं गुणवत्ता समस्त बैंक्वेट हॉल होटल प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के भीतर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें। साथ ही, जिन स्थानो पर पूर्व से कैमरे लगे हुए हैं, उनकी कार्यक्षमता की नियमित जांच सुनिश्चित करें। विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान दिया जाये-कैमरों की संख्या पर्याप्त हो। सभी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हो।कैमरों का फोकस एवं एंगल उपयुक्त स्थानों पर निर्धारित हो।कैमरों में दिनांक एवं समय सही प्रदर्शित हो रहा हो।अन्य निर्देश आयोजन पार्किंग क्षमता के अनुसार हो।मार्ग परकिसी भी दशा में घुड़चढ़ी आदि न करें, इससे यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है एवं आमजनों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है। यातायात पुलिस X हैडल@Gzbtrafficpolयातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904 गोष्ठी के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आयोजनों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।  साथ ही, सभी प्रबन्धकों से अपील की गई कि वे जनहित में पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।अंत में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सभी प्रबन्धकों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने तथा भविष्य में भी समन्वय बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट-गाजियाबाद।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया