ट्रांस हिण्डन जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद,स्वाट टीम ट्रांसहिण्डन व थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, स्नैचिंग की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद ।

ट्रांस हिण्डन जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद,स्वाट टीम ट्रांसहिण्डन व थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, स्नैचिंग की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

दिनांक 01.05.2026गिरफ्तारी / पुलिस मुठभेड़ का विवरणः– एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव एवं थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र मे हुई स्नैचिंग व लूट की घटनाओ के अनावरण व अपराध की रोकथाम हेतु उच्चाधिकारीगणो के निर्देशन व कुशल पर्यवेक्षण मे स्नैचिंग व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु आज दिनांक 30/01.05.2026 की रात्रि को  स्वाट टीम ट्रांसहिण्डन व थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-1 वंसुधरा टी प्वाइंट पर चैंकिंग की जा रही थी तभी एक मो0सा0 पर सवार व्यक्ति को आता हुआ देखकर पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया परन्तु मो0सा0 सवार व्यक्ति नही रुका तथा मो0सा0 को तेजी से मोड़कर सेक्टर 2ए ग्राउंड की ओर भागने लगा, तभी पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस से बचकर भागने की जल्दी व हडबडाहट में ग्राउंड मे गढ्ढे व बारिश का पानी होने के कारण फिसलन की वजह से,मोटरसाइकिल डिसबैलेंस होकर वही पर फिसलकर गिर गई  उस व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर खुद को पुलिस के हवाले करने के बजाय अपने पास लिए तमंचे से पुलिस वालों को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिससे पुलिस पार्टी मे शामिल लोग बाल बाल बचे पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही मे अपने जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए पुलिस पार्टी द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से सिखलाए हुए तरीके से बदमाश की तरफ एक राउण्ड फायर किया जिससे बदमाश जाबिर उर्फ जावेद हसन पुत्र साबिर निवासी ग्राम लखौरी जलालपुर थाना नखासा जिला संभल उ0प्र0 उम्र करीब 25 वर्ष के पैर मे गोली लगी जिससे बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया पुलिस टीम द्वारा बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, स्नैचिंग की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त ने दिनांक 22.04.2026 को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर इसी मोटर साइकिल से वंसुधरा से सुबह के समय एक आदमी के गले से झपट्टा मारकर चैन छीनी थी , जिसे मेरे साथी ने मेरठ में कही बेच दिया था तथा कुछ पैसे मुझे भी दिये थे जिसे मैने शौक मौज मे इधर-उधर खर्च कर दिये थे । आज मैं फिर घटना करने की फिराक में आया था कि आपने पकड लिया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता जाबिर उर्फ जावेद हसन पुत्र साबिर निवासी ग्राम लखौरी जलालपुर थाना नखासा जिला संभल उ0प्र0 उम्र करीब 25 वर्ष ।बरामदगी का विवरण* 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, स्नैचिंग की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अभियुक्त जाबिर उर्फ जावेद हसन उपरोक्त के विरुद्ध गाजियाबाद में स्नैचिंग, चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने , एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत 04 अभियोग व जनपद सम्भल में 02 अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम स्वाट टीम ट्रांसहिण्डन व थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें