मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न, 

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न, 

पोर्टल पर माह अपै्रल 2026 में प्रदर्शित कुल 331 परियोजनाओं में से 191 परियोजनायें पूर्ण कर ली गयी है तथा 140 परियोजनाएं गतिमान है।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 30 अप्रैल 2026गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर माह अपै्रल 2026 में प्रदर्शित कुल परियोजनाओं कीसमीक्षा बैठक संपन्न हुई। सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर माह अपै्रल 2026 में प्रदर्शित कुल 331 परियोजनाओं में से 191 परियोजनायें पूर्ण कर ली गयी है तथा 140 परियोजनाएं गतिमान है। पैक्सफेड, एच0एच0सी0सी0, सी0एण्ड डी0एस0, जल निगम शहरी ,आवास विकास संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो में 15 परियोजनायें कार्य पूर्ण करने की अवधि से विलम्बित चल रही है। विलम्बित परियोजनाओं में 03 परियोजनायें पूर्ण कर ली गयी है।  मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा निर्देश दिये गये कि ऐसी सभी परियोनायें जिनके कार्य पूर्ण करने की अवधि माह मई एवं जून 2026 तक समाप्त हो रही है। ऐसी सभी परियोजनाओं के कार्य पूर्ण करने की अवधि को पोर्टल पर पुनरीक्षित करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें  तथा ऐसी समस्त परियोजनायें जो माह मई 2026 तक पूर्ण हो रही है, को स्थान्तरित करने हेतु शासनादेश भवन हस्तगत का पालन करते हुये हस्थान्तरण समिति गठित कर हस्तगत की कार्यवाही पूर्ण करें एवं सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर अपडेट कर दें।मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मा० मुख्यमंत्री जी के संभावित जनपद भ्रमण निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के सम्बन्ध में दिशा निर्देश निर्गत किये गये है।समस्त विभाग में अपने कार्यालयों अभिलेखों शिकायत रजिस्टर, साफ-सफाई आदि आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए इसमें किसी प्रकार के लापरवाही पाए जाने पर स्वयं उत्तरदायी होगें बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डाॅ0 राजीव कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त कार्यदायी संस्थाओ के प्रमुख ने भाग लिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया