मैनपुरी में महिला के घर दिनदहाड़े चोरी, विरोध करने पर दबंगों ने किया पथराव

मैनपुरी में महिला के घर दिनदहाड़े चोरी, विरोध करने पर दबंगों ने किया पथराव

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम लहरा एमनीपुर में एक महिला के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़िता ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर नकदी, जेवर और बर्तन चोरी करने के साथ विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। ग्राम लहरा एमनीपुर निवासी ममता देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 23 मई 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे वह घर पर मौजूद नहीं थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उनके घर में घुस गए और घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में रखे करीब 65 हजार रुपये नकद, कानों के झाले, अंगूठी, पायल तथा पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। जब वह घर वापस लौटीं और आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की, तो उन्होंने उल्टा उनके साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उस पर पथराव किया, जिससे वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुस गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके घर की टीन शेड पर भी पत्थर फेंके, जिससे टीन क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस प्रकरण में क्या कार्रवाई करती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें