किराना दुकान की आड़ में शराब का काला खेल, महिलाएं-बच्चे भी शामिल — पुलिस कॉल तक नहीं उठी

किराना दुकान की आड़ में शराब का काला खेल, महिलाएं-बच्चे भी शामिल — पुलिस कॉल तक नहीं उठी

वार्ड 15 में खुलेआम कानून की धज्जियां — पेपर में लपेटकर 100 की दारू 150 में बिक्री, प्रशासन बेखबर

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित तालाब के पास अवैध शराब बिक्री का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक किराना दुकान की आड़ में खुलेआम देसी शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान संचालक पेपर में लपेटकर “देसी मसाला” के नाम पर शराब की बिक्री करता है, जिससे यह अवैध गतिविधि खुलेआम होने के बावजूद छिपी हुई नजर आती है। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध कारोबार में परिवार की महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक और नैतिक स्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 100 रुपये की शराब को 140 से 150 रुपये तक में बेचा जा रहा है, जिससे अवैध मुनाफाखोरी का खेल भी जोरों पर है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस जगह पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने सिटी कोतवाली बेमेतरा के थाना प्रभारी को फोन कर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठाया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था कमजोर होती नजर आ रही है।नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें