गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 
आज दिनांक 03.05.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त 1. जाविद पुत्र हनीफ निवासी इकराम नगर थाना लोनी गाजियाबाद मूल पता कस्बा थाना भवन जिला शामली 2. फुरकान पुत्र जमशेद निवासी गिरजाघर दौलत नगर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद को थाना क्षेत्र ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम दिल्ली से गांजा खरीद कर लाते है और मुनाफा कमाने के लिये आस पास के क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों को गांजा की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेच देते हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता -1. जाविद पुत्र हनीफ निवासी इकराम नगर थाना लोनी गाजियाबाद मूल पता कस्बा थाना भवन जिला शामली उम्र करीब 24 वर्ष ।2. फुरकान पुत्र जमशेद निवासी गिरजाघर दौलतनगर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष बरामदगी का विवरण,02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग -अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












