प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का दौरा आज, शिक्षा मित्रों का करेंगे सम्मान
प्रयागराज | ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम सुबह 10:35 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद 10:45 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वे शिक्षा मित्रों को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर योगी सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के वेतन में की गई बढ़ोतरी भी चर्चा का केंद्र रहेगी। सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है, जिससे इस वर्ग में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम, सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर जाएंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12:30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
दौरे के अंतिम चरण में डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
ये भी पढ़ें जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को दी गयी भावभीनी विदाई












