मैनपुरी में साइबर ठगी का शिकार युवती को राहत: पुलिस ने 44 हजार रुपये वापस कराए

मैनपुरी में साइबर ठगी का शिकार युवती को राहत: पुलिस ने 44 हजार रुपये वापस कराए

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। साइबर क्राइम थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवती के खाते से ठगे गए 44 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस दिलाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन गोला बाजार निवासी दीप्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 44 हजार रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना टीम ने तत्काल जांच शुरू की। साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए और संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयास और तत्परता के चलते ठगी गई पूरी धनराशि को ट्रेस कर पीड़िता के खाते में वापस करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि त्वरित सूचना मिलने पर ठगी गई रकम को ट्रैक कर वापस कराया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पीड़िता दीप्ति ने पुलिस की इस कार्रवाई पर खुशी जताते हुए साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पैसे निकल जाने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी रकम वापस मिल पाएगी, लेकिन पुलिस की तत्परता और मेहनत से उन्हें राहत मिली।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें