बस की टक्कर से साइकिल सवार महिला की दर्दनाक मौत, झींगुर चौराहे के पास हादसा

बस की टक्कर से साइकिल सवार महिला की दर्दनाक मौत, झींगुर चौराहे के पास हादसा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला  प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर चौराहे के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही महेशगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा बस और चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

ये भी पढ़ें “बेमेतरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें