श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में अपराध नियंत्रण, कानून- व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न अभियानों की समीक्षा गोष्ठी के सम्बन्ध में।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 


श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में दिनांक 05.05.2026 को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियानों की प्रगति की समीक्षा के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात, समस्त जोनल पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (सर्किल), सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध उपस्थित रहे। गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए – दिनांक 01/01/2026 से 30/04/2026 तक ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत की गई कार्यवाहियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। विगत 02 वर्षों के घटित अपराधों एवं उसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा की गई निरोधात्मक कार्यवाही की तुलनात्मक की समीक्षा की गई। निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण की समीक्षा एवं प्रकाश में आयी कमियों को दूर करने के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया गया। सीसीएमएस पोर्टल के अन्तर्गत गत वर्ष में धारा 126,135,170 व 129,152 बीएनएसएस के तहत की गई कार्यवाही एवं धारा 129 के प्रकरणों में 136 बीएनएसएस के अन्तर्गत सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा जारी किये गये अंतिम निर्णय की समीक्षा की गई हाल ही में प्रशिक्षण प्राप्त कर थानों पर नियुक्त प्रशिक्षु आरक्षियों के रहने के लिए आधारभूत सुविधाओं एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा की जाने वाले तैयारियों को मजबूत बनाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान स्थिति का आकलन कर कमिश्नरेट गाजियाबाद को और अधिक सुरक्षित, अपराधमुक्त, शांतिपूर्ण तथा नागरिक-अनुकूल बनाना है।












