जलेसर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 105 वाहनों के काटे चालान

कांवड़ यात्रा को लेकर जलेसर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 105 वाहनों के काटे चालान

जिला संवादाता काव्यांश रावत  जलेसर (एटा). आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना जलेसर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह राघव के नेतृत्व में आगरा चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

इस दौरान कई संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी ली गई। कुछ वाहन चालक पुलिस से बचने के प्रयास में गलियों से होकर निकलते देखे गए, जिन्हें पुलिस ने सक्रियता से रोका और जांच की। अभियान के तहत कुल 105 वाहनों के चालान किए गए।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफरा-तफरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट जरूर पहनें, सभी जरूरी कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़ें एटा: कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें