खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की दर्दनाक मौत 

खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की दर्दनाक मौत 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे गडरियान गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक एलपीजी सिलेंडर फटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रेनू पाल पत्नी राजू पाल सुबह करीब 10:30 बजे अपने कमरे में खाना बना रही थीं। तभी अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि कमरे की एक दीवार भी भरभराकर गिर गई। हादसे में रेनू पाल गंभीर रूप से झुलस गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची हथिगवां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस सिलेंडरों की सुरक्षा जांच और लोगों को जागरूक करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें