इनवर्टर ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा…
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
घर में हुआ हादसा, सीएचसी में भर्ती आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटपट्टी में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर में इनवर्टर ठीक कर रहा युवक अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। भाटपट्टी गांव निवासी युसूफ खान का पुत्र शादाब खान (19) रविवार शाम करीब 4:30 बजे घर में लगे इनवर्टर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।मामले में डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है, उसका उपचार किया जा रहा है।












