प्रयागराज में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

प्रयागराज में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

संवाददाता आयुष मिश्रा

प्रयागराज। जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टोडी का पुरवा नहर के पास में रविवार सुबह लगभग 11 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि कोचिंग में किसी बात को लेकर मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपियों ने हिमांशु पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।इस दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें