जनपद एटा की मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बमनई में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला जन-आक्रोश अभियान के तहत जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।
संवाददाता योगेन्द्र सिंह 
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एटा लोकसभा से सांसद पर क्षेत्र से लापता रहने का आरोप लगाया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद जनता की समस्याओं से दूर हैं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है। साथ ही संसद में महिला आरक्षण अधिनियम का विरोध किए जाने को लेकर भी नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दे पर भाजपा लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों का विरोध कर महिलाओं की भागीदारी को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।












