ज़ीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान को लेकर पुलिस अलर्ट, सीसी टीम प्रभारियों संग हुई समीक्षा बैठक
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशांत राज ने ZFD अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर व कोतवाली देहात की सीसी टीम प्रभारियों की समीक्षा बैठक की।बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सतर्क निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सड़क हादसों में कमी लाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।












