मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ऋषि आश्रम का गेट गिरने से मासूम की मौत

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ऋषि आश्रम का गेट गिरने से मासूम की मौत

मंडल संवाददाता अमित चौहान

मैनपुरी के खरगजीत नगर मोहल्ले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में मासूम आरव उर्फ शनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऋषि आश्रम परिसर में खेलते समय भारी लोहे का गेट अचानक पिलर समेत बच्चे के ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बच्चे के पिता शिव कुमार, जो स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी हैं, रविवार शाम अपने बेटे को पास स्थित आश्रम में घुमाने ले गए थे। इसी दौरान आरव अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते गेट के पास पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक गेट भरभराकर गिर पड़ा और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भारी गेट हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आश्रम परिसर में लगे गेट के निर्माण में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि गेट को मजबूत तरीके से नहीं लगाया गया था और उसमें पर्याप्त सरिया व मजबूत पिलर का इस्तेमाल नहीं किया गया। उनका आरोप है कि केवल ईंट और सीमेंट के सहारे भारी गेट खड़ा कर दिया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दोषियों और निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें