पट्टी में बड़ा हादसा, शादी कार्यक्रम में कॉफी मशीन फटने से बिपिन वर्मा की मौत।

पट्टी में बड़ा हादसा, शादी कार्यक्रम में कॉफी मशीन फटने से बिपिन वर्मा की मौत।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव में रविवार रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया।जनवासे में मेहमानों के लिए रखी कॉफी मशीन में अचानक तकनीकी खराबी के चलते जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर भगदड़ मच गई। मशीन के पास ही खड़े विपिन पर खौलता हुआ पानी और मशीन के पुर्जे जा गिरे, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के एक अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 3 बजे इलाज के दौरान विपिन ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ऋषि आश्रम का गेट गिरने से मासूम की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें