कुंडा तहसील में जमीन विवाद को लेकर एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
जिला संवाददाता अमित शुक्ला कुंडा, प्रतापगढ़।
कुंडा तहसील क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने उपजिलाधिकारी कुंडा को शिकायती पत्र देकर गांव के दबंगों पर भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माण कराने का आरोप लगाया है। दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम निवासी ने बताया कि उसकी भूमिधरी भूमि गाटा संख्या 244 में स्थित है। आरोप है कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोग लेखपाल की मिलीभगत से भूमि की स्थिति बदलकर गलत तरीके से गाटा संख्या 261 बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो उसकी भूमिधरी भूमि का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो जाएगा।शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित ने एसडीएम कुंडा से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध निर्माण कार्य रुकवाने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।












