एटा में पानी भरने को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई की नाक काटने का आरोप

एटा में पानी भरने को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई की नाक काटने का आरोप

जिला संवादाता काव्यांश रावत  जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जनपद के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द में नल से पानी भरने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट करते हुए दांतों से उसकी नाक काट ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित राजेश ने बताया कि उसकी बेटी गांव के नल से पानी भरने गई थी, तभी छोटे भाई संजीव उर्फ अजीत ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट कर दी। बेटी से जानकारी मिलने पर जब राजेश ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा और दांतों से उसकी नाक काट ली।परिजनों के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध पिता के साथ भी मारपीट की गई। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही थाना रिजोर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संजीव उर्फ अजीत को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें